फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुनेदपुर में जय सिद्ध बाबा अखाड़ा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। जुनेदपुर गांव में मंगलवार को कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जय सिद्ध बाबा अखाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुश्ती की पुरानी परंपरा रही है। अखाड़े से युवाओं को अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस दौरान कुलदीप एडवोकेट, वीरेंद्र एडवोकेट और मास्टर दिनेश नागर समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें