फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झांसी में लहराया जहांगीरपुर का परचम, दो छात्र नेशनल में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग झांसी में आयोजित 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालय मलखम्भ प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर की टीम ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार तीसरी बार तृतीय स्थान हासिल किया। 28 से 30 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के मंडलों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज के छात्र सूरज और लविश का चयन मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कोच राजकुमार आर्य और खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें