फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नगर के रेलवे रोड स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का पावन पर्व मनाया गया। विद्यालय में भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकी एवं रथ तैयार किया गया और पूरे परिसर में रथ यात्रा निकाली गई। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जीवन, रथ यात्रा के महत्व तथा भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रोमिता शर्मा ने विद्यार्थियों को भगवान जगन्नाथ के आदर्श, प्रेम, सेवा, समर्पण, समानता एवं भाई चारे को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें