फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस मुख्यालय पर जागो पार्टी का प्रदर्शन, टाइटलर का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश टाइटलर को कांग्रेस कमेटी का सदस्य चुने जाने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिख समुदाय ने जगदीश टाइटलर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य चुने जाने का विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर जागो पार्टी ने बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के निवास स्थान के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कपूरथला हाउस से कांग्रेस मुख्यालय की तरफ हाथों में टाइटलर व कांग्रेस विरोधी तख्तियां लेकर पार्टी से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने टाइटलर का पुतला भी फूंका और सिख दंगों का मुख्य दोषी बताया। प्रदर्शन को उग्र होता देख प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर थाना मंदिर मार्ग ले गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जागो पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस मौके पर गांधी परिवार व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई को पता है कि टाइटलर ने कनाडा में गवाह खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये भेजे थे और 50 लाख भारत में दिए थे। उन्हें कांग्रेस राजनीतिक संरक्षण दे रही है। कल अखंड पंजाब की अगर कोई बात करेंगा, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शन में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य परमजीत सिंह राणा, सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, जागो पार्टी की कौर ब्रिगेड की अध्यक्ष मनदीप कौर बख्शी, 1984 के पीड़ित बाबू सिंह दुखिया समेत कई सिख मौजूद रहे। जागो पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें