यमुना सिटी। जेवर के दाऊजी मंदिर परिसर में रविवार को बलदेव छठ मेले के तहत महिला कबड्डी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में राधे वेदा अकादमी स्यारोल ने रॉयल कबड्डी अकादमी पानीपत को 52-44 अंकों से पराजित किया। दूसरे में चौधरी जीवन सिंह स्यारोल को आईटीबीपी के खिलाफ 34-35 से हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में आईटीबीपी ने राधे वेदा अकादमी को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।