नोएडा। गड्ढा होने के चलते एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-61 से 18 की ओर वाहनों का आवागन बुधवार से रोका गया है। इस वजह से वाहन एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क से सेक्टर-31 तक गुजर रहे हैं। सेक्टर-31 के रैंप से फिर एलिवेटेड पर चढ़कर अंडरपास या सेक्टर-18 की ओर जाने का विकल्प है। लेकिन एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क संकरी और कई मोड़, रास्ते होने की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक फंस रहा है। अभी मरम्मत की तस्वीर ही साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में आगे एलिवेटेड रोड 8-10 दिन में या और समय के बाद वाहनों के लिए खुलेगा यह भी स्पष्ट नहीं है। करवाचौथ को लेकर सेक्टर-18, सेक्टर-27 अट्टा बाजार, इंदिरा मार्केट बड़ी संख्या में लोग खरीदारी व मेंहदी लगवाने के लिए जाते हैं। इन लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ेगा। ब्यूरो