नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में आईटी एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें एमसीए और बीसीए के छात्रों ने 32 स्टॉल लगाकर अपने तकनीकी प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ आईबीएम की सिक्योरिटी प्रोग्राम मैनेजर रितु मित्तल ने किया। एक्सपो में 25 से अधिक आईटी कंपनियों के प्रतिनिधी शामिल हुए। करीब 70 विद्यार्थियों ने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनकी विशेषज्ञों ने सराहना की। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम छात्रों को उद्योग से जोड़ने और उनके कौशल विकास में सहायक रहा।