फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाई-4 में सफाई और लाइटों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 में सफाई और स्ट्रीट लाइटों की बदहाल व्यवस्था से निवासी परेशान हैं। आदर्श विहार सोसाइटी के बाहर और पानी की टंकी के पास सड़क पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, सोसाइटी के मुख्य गेट के बाहर मजदूरों की झोपड़ियों के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे आसपास बदबू फैल रही है और लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। निवासी अमित शर्मा ने बताया कि रात में अंधेरे के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। उन्होंने प्राधिकरण से बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें