रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से दिया जा रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। रौनीजा गांव के पास स्थित सेक्टर 22-ई स्थित धरना स्थल पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने बताया कि किसानों को डीएपी व यूरिया खाद मिलने की समस्याएं आ रहीं हैं। प्रशासन जल्द से जल्द इसका समाधान कराए। वहीं, एक निजी विश्वविद्यालय के निर्माण के दौरान लगातार भूगर्भ जल दोहन की शिकायत आ रही है। जिला प्रशासन इसका सज्ञान नहीं ले रहा है। इस दौरान मनवीर सिंह खचेडा सिंह, रोहतास सिंह, दिनेश कुमार, जयचंद सिंह ओमपाल सिंह, सुनील भाटी, विपिन भाटी, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।