नोएडा। सेक्टर-135 में ग्रैंड स्ट्रीट मॉल के सामने सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का मामला सामने आने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, यूथ विंग, उत्तर प्रदेश एवं नोएडा के पूर्व प्रत्याशी पंकज अवाना ने मुद्दा उठाया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सड़क की परत उखड़ती हुई दिखाई। मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के तुरंत बाद नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लेते हुए अगले दिन ही सड़क मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। पंकज अवाना ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को समझना होगा कि यह जनता के टैक्स का पैसा है। जनता के पैसे से होने वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए। ब्यूरो