फोटो
-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में 10 मई को ब्रज रस भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर बढ़ती भजन क्लबिंग की लोकप्रियता को देखते हुए यह कार्यक्रम खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें वृंदावन धाम की महिमा, गौड़ीय वैष्णव आचार्यों की शिक्षाएं और हरि भजन-कीर्तन का वास्तविक स्वरूप प्रस्तुत किया जाएगा। चैतन्य महाप्रभु और श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं से प्रेरित यह आयोजन भक्ति और संगीत का अनूठा संगम होगा। शाम 4:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 800 श्रद्धालु शामिल होंगे।