फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईशान भाटी ने देहरादून में जीता रजत

विज्ञापन
अस्तौली के ईशान भाटी ने देहरादून में जीता बॉक्सिंग में रजत पदक। स्रोत कोच
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जोनल जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अस्तौली गांव निवासी ईशान भाटी ने रजत पदक हासिल किया है। ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के 11वीं के छात्र ईशान के पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। 2 अगस्त को देहरादून में हुई इस प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ ही ईशान का चयन 8 अक्तूबर से गुड़गांव में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। ईशान पूर्व में राजस्थान के सीकर में पढ़ाई के दौरान भी स्टेट और स्कूल स्तर पर पदक जीत चुके हैं। ईशान के इस उपलब्धी पर उनके परिजन जगमाल सिंह, शिवकुमार सिंह, बबलू भाटी, योगेश भाटी, अमित भाटी और सूरज भाटी ने उनके आगे की तैयारी के लिए हर सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें