फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में नहीं दिखा लोहे का साइन बोर्ड, सात वाहन टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में नहीं दिखा लोहे का साइन बोर्ड, सात वाहन टकराए
विज्ञापन

- जीरो प्वाइंट से 32 किमी पर हुआ हादसा, ओवरटेकिंग लाइन में लगाए गए थे लोहे के साइन बोर्ड
- एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का हो रहा निर्माण
- पीड़ितों ने बिना सूचना के साइन बोर्ड लगाकर लेन रोकने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर छाए घने कोहरे के बीच लोहे के साइन बोर्ड और अवरोधक नहीं दिखने से ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा कैंटर टकरा गया। वर्क इन प्रोगेस के साइन बोर्ड से टकराने से क्षतिग्रस्त हुए कैंटर से छह और वाहन टकरा गए। बुधवार सुबह करीब सात बजे हुए हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराते हुए यातायात को सामान्य कराया। वहीं, घने कोहरे और कम दृश्यता को देखते हुए फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने काम रोककर सभी साइन बोर्ड और अवरोधक हटा दिए हैं। वहीं पीड़ित वाहन चालकों ने बिना सूचना के इस तरह के बोर्ड लगाने की बात कही है।
यमुना एक्सप्रेसवे के ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट से 32 किमी पर एयरपोर्ट से फरीदाबाद केएमपी लिंक पर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ओवर ब्रिज बनाया जाना है। इसके लिए एनएचएआई चार पहले यमुना एक्सप्रेसवे की ओवर टेकिंग लेन में डायवर्जन के लिए वर्क इन प्रोग्रेस लिखे लोहे के साइन बोर्ड व अवरोधक लगा दिए थे।बुधवार सुबह छाए घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को अवरोधक और साइन बोर्ड नहीं दिखे।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रहा कैंटर डायवर्जन के लिए लगाए गए लोहे के साइन बोर्ड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद पीछे से आ रहे पिकअप वाहन, डंपर, कार समेत अन्य वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। गनीमत रही की हादसे में चालक या यात्रियों को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे की सूचना मिलते ही जेवर पुलिस व एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते क्षतिग्रस्त वाहनों को ग्रीन बेल्ट की तरफ हटा दिया। पुलिस और एचएचएआई ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन के लिए लगाए गए साइन बोर्ड और अवरोधक हटाकर काम रोक दिया है।



डायवर्जन करने से पहले नहीं किए गए सुरक्षा के इंतजाम

एनएचएआई ने यमुना एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन के लिए लोहे के साइन बोर्ड लगाते हुए एक्सप्रेसवे की ओवर टेकिंग लेन को बंद कर दिया था। लेकिन उससे पहले न तो उचित प्रकाश की व्यवस्था की गई और न ही गति सीमा कम करने की सूचना के बोर्ड लगाए गए। इसके अलावा वाहन चालकों को डायवर्जन से पहले कोई दिशासूचक बोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया। जिससे बुधवार सुबह सात वाहन आपस में टकराते चले गए।
विज्ञापन





फिलहाल डायवर्जन के लिए लगाए गए लोहे के बोर्ड और अवरोधक हटा दिए गए हैं। हादसे में कुछ लोगो को हल्की चोटें आई जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए। पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। - अशोक कुमार शर्मा, एडीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें