फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईरानी युवती की रिश्तेदार ने चाकू से मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरानी युवती की रिश्तेदार ने चाकू से मारकर की हत्या
विज्ञापन


सेक्टर-116 में आपसी विवाद के दौरान की हुई वारदात
सेक्टर-113 पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-116 स्थित मकान में आपसी विवाद के दौरान शुक्रवार देर रात ईरान की रहने वाली जीनत (22) को दूर के रिश्तेदार ने चाकू मार दिया। घायल युवती की अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने जीनत के पिता फिरोज की शिकायत पर केस दर्ज कर जहरा, जीनत अहमदी, जरीन और फरशीद हमेदानी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी इमरान हाशमी, नासिर, वहीद खान और अली असगर फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि तेहरान (ईरान) निवासी परिवार के 12 से अधिक लोग इमारत के तीन फ्लोर पर अलग-अलग रहते हैं। इन सभी का कपड़े का कारोबार है। शुक्रवार देर रात परिवार वालों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान बीचबचाव करने आई जीनत को उसके दूर के चाचा इमरान हाशमी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू मार दिया। चाकू उसके गर्दन पर लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। झगड़े में कई और लोग भी घायल हुए हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि ईरान के परिवार के बीच आपस में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान जीनत के गर्दन में चाकू लग गया था। इससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


दो माह बाद होनी थी शादी
जीनत की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। इसके लिए तैयारी चल रही थी। जीनत की शादी के लिए कपड़े पसंद किए जा रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को ही परिवार के लोग जीनत के लिए कुछ कपड़े पसंद किए थे। रात को झगड़े के दौरान युवती की मौत हो गई।

-
टूरिस्ट वीजा पर आए थे भारत
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि ईरानी परिवार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। करीब एक साल से परिवार नोएडा में रह रहा है। सभी कपड़ों के कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस ने ईरान के दूतावास को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-
रिश्ते में चाचा लगता है आरोपी
पुलिस का कहना है कि ईरानी परिवार तीन अलग-अलग फ्लैट में एक ही इमारत में रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर जीनत, पिता फिरोज और अन्य सदस्य रहते हैं। दूसरी और तीसरी मंजिल में जीनत के रिश्ते में चाचा लगने वाले इमरान हाशमी और असलम परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें