ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय में इकलाख हत्याकांड की सुनवाई फिर टल गई। सोमवार को सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से शाइस्ता न्यायालय नहीं पहुंच सकीं। अब मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होगी। अहम है कि शाइस्ता की गवाही के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं की दो दिन जिरह हुई थी। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले 17 जून को भी सुरक्षा नहीं मिलने के चलते शाइस्ता न्यायालय पहुंचीं थीं। अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने बताया कि इकलाख हत्याकांड में बेटी शाइस्ता, पत्नी इकरामन और बेटा दानिश गवाह हैं। शाइस्ता की गवाही के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं की जिरह होने के बाद इकरामन की गवाही होगी। शाइस्ता ने कोर्ट में अपनी गवाही में नौ नए आरोपियों के नाम भी लिए थे। सुरक्षा नहीं मिलने के कारण वह गवाही पर नहीं आ पा रही हैं।