फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीयू के बीए बीएड प्रोग्राम की काउंसलिंग 7 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के चार वर्षीय बीए बीएड प्रोग्राम में दाखिले की पहली काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में सात व आठ अगस्त को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। चार वर्षीय इस इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन छात्रों ने एनसीईटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट को उत्तीर्ण किया है, और इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन किया है, वे इस काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदक को काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से देय 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट एवं अन्य दस्तावेज साथ लेकर आने हैं। यह प्रोग्राम द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में कुल 60 सीटों के साथ उपलब्ध है। स्कूल की डीन प्रो सरोज शर्मा ने बताया कि यह प्रोग्राम मेजर-माइनर विषय के रूप में अंग्रेजी,अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र में उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें