फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में गिरफ्तार युवक का आइफोन गुम, पुलिस पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में गिरफ्तार युवक का आईफोन गुम, पुलिस पर आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दो माह पहले झगड़े के मामले में गिरफ्तार दादपुर के एक युवक ने पुलिस पर आईफोन गुम करने का आरोप लगाया है। युवक ने ट्विटर और आईजीआरएस पर शिकायत की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी का मोबाइल वापस कर दिया गया था। दीपक नागर ने शिकायत में कहा है कि उसका एक जुलाई को झगड़ा हुआ था। उसे बीटा-2 पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन नॉलेज पार्क पुलिस ने उसे जेल भेजा था। घटनास्थल उन्हीं के क्षेत्र का था। आरोप है कि 30 जुलाई को वह आईफोन लेने थाने पहुंचा तो उसे देने से मना कर दिया। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। तब से वह नॉलेज पार्क और बीटा-2 थाने के चक्कर लगा रहा है। युवक ने आईफोन के गलत इस्तेमाल की आशंका जताकर शिकायत की है। युवक ने कई ट्वीट किए हैं। पुलिस का कहना है कि आईफोन उसे लौटा दिया गया था। आईफोन को कोई और इस्तेमाल नहीं कर सकता। लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें