एक्सपो मार्ट से आईफोन चोरी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रदर्शनी के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का आईफोन चोरी हो गया। पीड़िता गरिमा अग्रवाल की शिकायत पर नॉलेज पार्क पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित के मुताबिक 6 अगस्त को आईएचई प्रदर्शनी के दौरान उनका आईफोन-17 प्रो चोरी हो गया। मोबाइल गायब होने का पता चलने पर उन्होंने फोन पर कॉल की, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद एप्पल के फाइंड माई नेटवर्क से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जो दिल्ली के पहाड़गंज में दिखाई दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो