फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यालय पहुंची जांच रिपोर्ट, तीन माह में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय पहुंची जांच रिपोर्ट, तीन माह में नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

मुंह पर कालिख पोतने का मामला : मेरठ मुख्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने जांच कर चेयरमैन को सौंपी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता द्वारा कार्यालय में देर रात बुलाकर मुंह पर कालिख पोतने के मामले की जांच पूरी हो गई। रिपोर्ट यूपीपीसीएल के चेयरमैन को सौंप दी गई, लेकिन इसके तीन माह के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित टीजी-दो कर्मचारी प्रवीन कुमार का कहना है कि इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ रहा है और पीड़ित को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि पीड़ित ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के आलाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग समेत मुख्यमंत्री तक से की। इसके बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक वित्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की और रिपोर्ट सितंबर में लखनऊ मुख्यालय को भेज दी। लखनऊ मुख्यालय से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मुख्य अभियंता ने उपभोक्ता से मीटर लगाने के एवज में अतिरिक्त धन मांगने का आरोप लगाते हुए जांच के लिए टीजी-टू प्रवीन कुमार, टिंकू गिरी और सहायक अभियंता मेहर कुमार वर्मा को तुरंत कार्यालय में बुलाया। 29 मई की रात करीब 10 बजे तीनों मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। प्रवीन की शिकायत के अनुसार, यहां फोन को हैंड फ्री मोड में कर मुख्य अभियंता ने उपभोक्ता से बात की, जिसमें उपभोक्ता ने पैसे मांगने की बात को खारिज कर दिया। आरोप है कि खुद गलत साबित होते ही मुख्य अभियंता राजीव मोहन, अधिशासी अभियंता अजय बर्मन और मुख्य अभियंता के शिविर सहायक विपिन वैश्य आग बबूला होकर तीनों से गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध जताने पर मुख्य अभियंता ने प्रवीन कुमार और टिंकू गिरी के मुंह पर कालिख पुतवा दी और तुरंत प्रभाव से निलंबित करते हुए सेक्टर-29 से हटा कर अधिशासी अभियंता मीटर खंड-दो के कार्यालय सेक्टर-31 में संबद्ध कर दिया। आरोप था कि इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें