फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलिवेटेड रोड के गड्ढे की जांच रिपोर्ट नहीं आई, मरम्मत की योजना तैयार हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईटी रुड़की की टीम कारणों के साथ मरम्मत का तरीका भी बताएगी, 20 अक्तूबर को हुआ था गड्ढा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-27 से 61 के बीच बने 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने गड्ढा होने के 17 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। बृहस्पतिवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने मौके पर दोबारा परीक्षण किए। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, टीम गड्ढा होने के कारणों के साथ मरम्मत की योजना भी तैयार कर रही है। रिपोर्ट में मरम्मत का मजबूत तरीका सुझाया जाएगा। एलिवेटेड रोड पर 20 अक्तूबर को गड्ढा हुआ था। गड्ढे के कारण 21 अक्तूबर से सेक्टर-61 से सीधे सेक्टर-18 की ओर जाने का रास्ता बंद है। इससे वाहन चालकों को नीचे की सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-31 के सामने बने रैंप से वाहन चालक दोबारा एलिवेटेड रोड पर चढ़ रहे हैं। आईआईटी की टीम अब तक चार-पांच बार मौके पर आकर जांच कर चुकी है और सैंपल भी ले गई है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि आईआईटी की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जल्द रिपोर्ट और मरम्मत की कार्ययोजना प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें