नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटक) ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय में एकमात्र आधिकारिक शिक्षकों का संगठन है। पार्टी ने कहा कि इंटक के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार गर्ग हैं और संगठन विश्वविद्यालय में सक्रिय रूप से कांग्रेस की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ लोग इंटक (आर) जैसे भ्रामक नामों से संगठन बना रहे हैं और उसे कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस केवल इंटक को ही मान्यता देती है और बाकी किसी भी संगठन को पार्टी का प्रतिनिधि मानना गलत होगा। शिक्षकों और विश्वविद्यालय समुदाय से अपील की कि वे ऐसे भ्रमित करने वाले संगठनों से दूर रहें। ब्यूरो