नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक पर हुए ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय शिक्षक विकास कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें 300 से अधिक शिक्षकों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम बागवानी में हो रहे अनुसंधान और नवाचार और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया। यहां एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डॉ. डब्लू सेल्वामूर्ती, एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डॉ. नूतन कौशिक आदि मौजूद रहे।