फोटो
एमिटी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
नोएडा । सेक्टर- 126 में स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में विकसित भारत के तहत दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो शिव शंकर मिश्रा, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला ने किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर के प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉ. साधना तोमर और डॉ महिमा गुप्ता मौजूद रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता बढ़ना, भारतीय सांस्कृतिक की विरासत और आज की दुनिया में इसकी प्रासंगिकता को बेहतर ढंग से समझ पाना रहा। ब्यूरो