ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू 1 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए चल रहा कार्य।संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ज्यू-1 में प्राधिकरण की ओर से पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय निवासी जीत सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पेड़ों के आसपास टाइल्स लगाने से उनकी जड़ों और विकास पर असर पड़ सकता है। उनके अनुसार, विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इनके दौरान पर्यावरण और पेड़ों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।