फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलापट्ट पर काला पेंट करने के मामले में श्याम सिंह को अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेताओं के नाम पर काला पेंट करने के आरोपी श्याम सिंह भाटी को बृहस्पतिवार जिला अदालत ने तीन मामलों में जमानत प्रदान कर दी। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह पर भाजपा नेताओं पर पुतला फूंकने के अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि का भी केस दर्ज था। इस मामले में मोहित नागर और प्रशांत भाटी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को सोमवार को जमानत मिली थी, जबकि दीपक नागर और विक्रांत तोंगड़ पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि पुतला फूंकने और शिलापट्ट पर काला पेंट करने के मामले में श्याम सिंह को जिला अदालत ने अंतरिम जमानत दी है। वहीं, सरकारी कार्य में बाधा आदि वाले केस में कोर्ट मेें पेश करने के कुछ देर बाद ही जमानत मिल गई। अदालत में दलील दी गई कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। इसके बावजूद लोगों को रोका गया और राजनीतिक द्वेष में फर्जी केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें