फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। जेवर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम बुधवार को गोपालगढ़ टप्पल रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर मेहंदीपुर गांव के रोड पर धर दबोचा। अभियुक्तों ने खुलासा किया कि जुए की लत में काफी पैसा गंवा दिया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करनी शुरू की। दिल्ली, नोएडा, हरियाणा व अन्य राज्यों से वाहन चोरी करते और उन्हें 10 से 15 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह और कृष अग्रवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें