फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। एनटीपीसी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय महात्मा गांधी और उनका जीवन था। 76 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। महात्मा गांधी के जीवन, उनके द्वारा किए गए आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और उनके विचारों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। पांच टीमों का चयन किया गया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य को शामिल किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम दुआ ने विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक पुस्तकालय विभाग से पुस्तकालय अध्यक्ष प्रवीण कसाना एवं क्विज डिपार्टमेंट से शैलेश ठाकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें