नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को ‘बीमारी से सेहत की ओर - भारत के स्वस्थ भविष्य का चित्रण’ थीम पर इंटर-स्कूल ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह आयोजन भारत का शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन (पीईएफआई) और ‘बीमारी से स्वास्थ्य की ओर’ फाउंडेशन कर रहा है। स्कूल की खेल एचओडी हिमांशी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और वायू प्रदूषण के प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रचनात्मक ढंग से अपनी अभिव्यक्ति करने का अवसर मिलेगा।