ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में रविवार को इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्कूलों के बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ी अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लेंगे। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर स्कूल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।