दनकौर (संवाद)।
बिहारीलाल इंटर कॉलेज की जमीन पर निर्माणाधीन दीवार तोड़े जाने की घटना में शामिल छात्र-छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजनों ने जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को भड़काने और उनका दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।