फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाकघरों में दो दिन चलेगा बीमा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहरवासियों को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) की योजनाओं से अवगत कराने के लिए डाक विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। शहर के 86 डाकघरों में लगने वाले इन कैंपों में लोगों को पीएलआई की अलग-अलग योजनाओं, सुविधाओं और लाभ की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कैंप में बीमा लेने के इच्छुक लोगों को संबंधित डाकघर में ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने और पॉलिसी जारी कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही सेक्टर-16 स्थित मंडलीय कार्यालय की ओर से कैंपों की निगरानी की जाएगी। वरिष्ट पोस्ट मास्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को डाक जीवन बीमा की सुविधाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें