ग्रेटर नोएडा। चार मूर्ति अंडरपास का काम तेजी से पूरा करने के लिए विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को कहा है। सोमवार को दादरी विधायक अंडरपास का काम देखने के लिए पहुंचे थे। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट को पूरा कर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए शीघ्र खोला जाए। करीब 90 करोड़ रुपये खर्च कर ग्रेनो वेस्ट में गौड सिटी मॉल के सामने बिसरख से गाजियाबाद की तरफ जाने के लिए अंडरपास का निर्माण हो रहा है। अधिकारियों से विधायक ने प्रोजेक्ट पर जानकारी ली। विधायक से अधिकारियों ने वादा किया है कि दीपावली से पहले अंडरपास को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर, मैनेजर नितीश कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो