फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल को तुरंत एनओसी लेने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पीसी-पीएनडीटी समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में 50 बेड से अधिक क्षमता वाले 10 अस्पतालों और 23 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण की पत्रावलियों की भी समीक्षा की। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन सोनी ने नवीनीकरण के आवेदनों के संबंध में डीएम को जानकारी दी। डीएम मेधा रूपम ने स्वास्थ्य विभाग को पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का पालन कराने और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए। नवीनीकरण के आवेदनों पर डीएम ने कहा कि जिन अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रबंधकों व संचालकों ने अभी तक अग्निशमन विभाग से एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया है उनको प्राथमिकता पर तत्काल नवीनीकरण कराना होगा। संबंधित उपजिलाधिकारी स्थलीय निरीक्षण व जांच के बाद ही नवीनीकरण की कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें