स्कूली वाहनों की फिटनेस दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
नोएडा। स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। बीते समय में कई स्कूली वाहनों की जांच परिवहन विभाग की ओर से की गई। जांच के दौरान कोई वाहन सड़क पर चलने में सक्षम नहीं मिला तो किसी में तकनीकी खराबी भी निकली। अभियान के दूसरे चरण के दौरान भी स्कूली वाहनों में ऐसी खामियां मिली थीं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने जिले के स्कूल प्रबंधन को पत्र जारी करके वाहनों की स्थिति दुरुस्त कराने के लिए कहा है। ब्यूरो