फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पौधों की जियो-टैगिंग शत-प्रतिशत कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें पौधरोपण, वायु प्रदूषण नियंत्रण, नदियों की स्वच्छता और कूड़े के निस्तारण की समीक्षा की गई। डीएम ने रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग कराने और उनकी जीवितता का नियमित सत्यापन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने वर्ष 2026-27 के पौधरोपण अभियान के तहत विभागवार पौधों की जियो-टैगिंग की प्रगति की जानकारी दी। डीएम ने हॉर्टीकल्चर, निर्माण एवं ध्वस्तीकरण मलबे और नगर निगम के ठोस कचरे का निर्धारित मानकों के अनुसार वैज्ञानिक निस्तारण कराने को कहा। जिला गंगा समिति की समीक्षा में यमुना और हिंडन नदियों के तटों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें