फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निराशा के बजाय आक्रामक हुई आप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का मुख्य प्रतिद्वंदी करार देते हुए देश भर में माहौल बनाने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी होने से आम आदमी पार्टी निराश होने के बजाय आक्रामक हो गई है। वह सिसोदिया की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए खुद को भाजपा का मुख्य प्रतिद्वंदी करार देते हुए देश भर में अपने लिए माहौल बनाने में जुट गई है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रविवार को सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आक्रामक रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया था और उनकी गिरफ्तारी के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान समेत तमाम नेता मैदान में कूद पड़े थे और वह सोमवार को भी सड़क पर उतर रहे। उनके रुख को देखकर लगता है कि वह आगामी दिनों के दौरान भी सिसोदिया को पाक साफ करार देने के साथ-साथ आप नेता भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंदी दल ठहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

आप नेता भाजपा पर सीधे व कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साध रहे है। वह सीधे चुनौती दे रहे है कि वह कांग्रेस नेताओं की तरह डरने वाले नहीं है। वह कह रहे है कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से डर लगता है, क्योंकि भाजपा की आंखों में राहुल गांधी के बजाए अरविंद केजरीवाल खटक रहे है। वह प्रधानमंत्री पद के सर्वे में सबसे ऊपर अरविंद केजरीवाल का नाम होता है। इस कारण भाजपा की केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी किसी जांच से नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से जुड़ी हुई है। वह दावा कर रहे है कि सिसोदिया का मामला जब कोर्ट में जाएगा, तब एजेंसियां एक रुपये के भ्रष्टाचार का प्रमाण कोर्ट के सामने नहीं रख पाएगी।
विज्ञापन

आप नेता प्रधानमंत्री को आगाह कर रहे है कि वह दुनिया का इतिहास याद रखें, जब भी तानाशाह ने सच को दबाने की कोशिश की है, तब सत्य के लिए लड़ने वाले और ज्यादा मजबूत हुए है। भाजपा का नाश आप के हाथों लिखा है, नरेंद्र मोदी का शासन समाप्त करने वाले आदमी अरविंद केजरीवाल बनेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा याद रखे कि मनीष सिसोदिया देश के शिक्षा मंत्री बनेंगे और भाजपा का काल आम आदमी पार्टी बनेगी और उनकी तानाशाही को खत्म करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें