नूंह। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की इकाई दुर्गा वाहिनी ने नूंह में अभियान के संबंध में बैठक की। इस दौरान दुर्गा वाहिनी हरियाणा की प्रांत सह संयोजिका नेहा सिंह ने बहनों को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अपना संपूर्ण सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में समाज के हर वर्ग का सहयोग होना बेहद जरूरी है। निधि समर्पण अभियान का उद्देश्य धनराशि एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की राम मंदिर के निर्माण में सहभागिता हो। इस मौके पर पायल शर्मा, अनीता, रेखा, सलोनी वर्मा, रचना वर्मा, हर्षिता, कुसुम, रज्जो आदि मौजूद रहीं।