फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के मोह में मोमराज: 20 साल बाद दूल्हा बनने को तैयार दारोगा, पत्नी से बोला- गीता तुम नहीं दे पाओगी लड़का

Sun, 09 Apr 2023 08:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर

सार

दारोगा ने पत्नी गीता से कहा कि उससे बेटा पैदा नहीं होगा, इसलिए वह दूसरी शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र के जेवर खादर गांव में बेटा न होने पर शादी के 20 साल बाद यूपी पुलिस में तैनात दारोगा पर दूसरी लड़की के साथ सबंध बनाकर रहने का आरोप लगा है। पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी बेटा न होने के चलते इस लड़की से शादी करना चाहता है। जबकि दारोगा के दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन

पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी दारोगा व उसके दो भाई व मां के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जेवर खादर निवासी गीता का आरोप है कि उसका पति मोमराज उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा है। आरोपी के एक लड़की के साथ संबंध है। आरोप है कि पति बार-बार बेटा न होने के कारण उसे प्रताड़ित करता है। जबकि उनकी दो बेटियां हैं। एक 17 साल की तो दूसरी 11 साल की है। 

दिसंबर 2021 में पीड़िता का पति जब घर आया था तो उसने अपने भाई जयभगवान, मुकेश व उसकी पत्नी व मां के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की थी। 
विज्ञापन

आरोपी ने उससे कहा कि उससे बेटा पैदा नहीं होगा, इसलिए वह दूसरी शादी करना चाहता है। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजन फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें