नोएडा। सेक्टर-78 सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी के बालकनी में प्लास्टर गिरने की घटना पर जांच-पड़ताल होगी। वर्क सर्किल-6 से सूचना के बाद नियोजन विभाग निरीक्षण करवाएगा। इसके साथ ही बिल्डर को नोटिस जारी होगा। यह निर्देश विभाग की जीएम मीना भार्गव ने वरिष्ठ प्रबंधक को दिए हैं। जीएम ने यह भी कहा कि निरीक्षण में मौके पर जाकर टीम देखेगी कि प्लास्टर गिरने का कारण क्या है। फिर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। वहीं बिल्डर को नोटिस में चेतावनी दी जाएगी कि ऐसी घटना पर प्राधिकरण लीज डीड की शर्तों के अनरूप कार्रवाई को स्वतंत्र होगा। प्लास्टर गिरने पर अमर उजाला में बीते 9 अगस्त प्रकाशित खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लिया है। इसके बाद एकीकृत शिकायत निवारण व्यवस्था (आईजीआरएस) के जरिए समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी को भेजा गया। ब्यूरो