ग्रेटर नोएडा(संवाद)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने सदर तहसील के दलेलगढ़ गांव में खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत धान फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रवि के खेत पर पहुंचकर उसकी भूमि गाटा संख्या-61 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई। परीक्षण के उपरांत 08.500 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गांव के किसानों के साथ संवाद किया गया। उनकी समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल ग्राम दलेलगढ़ असीस कुमार, बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि संबंधित राजस्व निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।