दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के मारीपत रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान प्लेटफार्म पर बिना अधिकार पत्र घूम रहे एक व्यक्ति को आरपीएफ ने पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा निवासी त्रिलोक कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान वह कोई वैध अधिकार पत्र नहीं दिखा सके और पूछताछ में भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरपीएफ उन्हें कोतवाली ले गई, जहां जन विश्वास अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उनसे 500 रुपये की पेनल्टी जमा कराई गई। इसके बाद नियमों के तहत उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। आरपीएफ ने कहा कि स्टेशन परिसर में बिना अधिकार पत्र घूमने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।