ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से पेंट, अगरबत्ती, दीपक एवं अन्य उपयोगी उत्पादों का निर्माण होना चाहिए, जिससे गौशाला की आय रोजगार बढ़ेगा। इस काम में स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण देकर जोड़ा जा सकता है। उपाध्याय ने शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 94 और जलपुरा में गौशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौसेवा और गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।