ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो