हरियाणा के किसानों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप
दनकौर। हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच जमीन को लेकर विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। लंबे समय से दोनों राज्य के किसान एक-दूसरे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते आ रहे हैं। अब दनकौर के लतीफपुर बांगर गांव के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर जुताई कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने हरियाणा के किसानों के खिलाफ बुधवार शाम दनकौर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। राजवीर और रामचंद्र ने शिकायत में कहा है कि गांव के किसानों की जमीन हरियाणा की सीमा से सटी हुई है। हरियाणा के छायशा गांव के किसान आए दिन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। बुधवार को भी उन्हीं किसानों ने गांव के ही एक किसान की जमीन पर जुताई कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गालीगलौज की और फरार हो गए। जबकि, राजस्व रिकॉर्ड में जमीन उनके नाम दर्ज है। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे का कहना है कि किसानों की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।