यमुना सिटी। दनकौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राचार्य अर्चना गुप्ता के निर्देशन में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव-2026 आयोजित किया गया। महोत्सव में जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के 70 से 80 शिक्षकों ने शिक्षण-अधिगम को प्रभावी बनाने के लिए टीएलएम और शैक्षिक नवाचारों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. सीमा भाटी और प्रो. श्रीकांत द्विवेदी शामिल रहे। प्राथमिक स्तर पर बूढ़ा बिसरख की निसि प्रिया प्रथम, वजीरपुर की रेनू चौहान द्वितीय और जैतपुर की कल्पना तृतीय रहीं। उच्च प्राथमिक में मामूरा की सुमन सिंह प्रथम, रोनीजा की शालिनी सारस्वत द्वितीय और लडपुरा की श्वेता कनौजिया तृतीय रहीं। माध्यमिक स्तर पर खटाना की अंजू जैन प्रथम, जितेंद्र गुप्ता द्वितीय और प्रियंका बंसल तृतीय रहे। इस दौरान नोडल अधिकारी भोला कुमार समेत अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो