फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बुलाकर ले गया था आरोपी पड़ोसी
विज्ञापन

- आरोपी को बच्ची कहती थी अंकल, आरोपी का घर पर था आना-जाना

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्ष की मासूम को चॉकलेट देने के बहाने पड़ोसी टीपू सुल्तान ने बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। बुधवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार के घर आरोपी का आना जाना था, बच्ची उसे अंकल कहकर पुकारती थी।

मूलरूप से बिहार निवासी एक परिवार ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है। मंगलवार शाम उनकी पांच वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला मूल रूप से बिहार का निवासी टीपू सुल्तान चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने डाढ़ा गोल चक्कर के पास आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस ने टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी व दो बच्चों के साथ पीड़ित परिवार के पड़ोस में काफी समय से रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें