नोएडा (संवाद)। इंकवेलइनोवेटर्स साहित्यिक मंच का प्रथम स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत विभिन्न राज्यों के कवियों, लेखकों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं गायक अंकित सारस्वत रहे। मंच की सचिव एकता चतुर्वेदी और संपादक वीरभद्र ने बताया कि एक वर्ष में 50 से अधिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तथा मंच से 250 से अधिक रचनाकार जुड़े हैं। कार्यक्रम में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संस्थापिका सृष्टि शर्मा ने भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं और साहित्यिक कार्यशालाएं आयोजित करने की घोषणा की।