फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जापानी और कोरियाई सिटी बसाने की पहल शुरू, दूतावास को सौंपी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी और कोरियाई सिटी बसाने की पहल शुरू, दूतावास को सौंपी सूची
विज्ञापन

- यमुना प्राधिकरण ने दूतावास को भेजी निवेश समिट में आए उद्यमियों की सूची
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-7 में 500-500 एकड़ में प्रस्तावित जापानी और कोरियाई औद्योगिक सिटी विकसित करने के लिए बातचीत शुरू हो गई। दोनों देशों के दूतावास को निवेश सम्मेलन में आने वाले उद्यमियों की सूची सौंप दी गई है। अब दोनों दूतावास औद्योगिक इकाइयों की जरूरत बताएंगे। उसी अनुसार यमुना प्राधिकरण उनके लिए भूखंड अलॉट करेगा। जापानी और कोरियाई सिटी नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाई जानी प्रस्तावित है।
दरअसल, फरवरी में लखनऊ में हुए इनवेस्टर समिट में कोरिया और जापान के निवेशकों ने एयरपोर्ट के पास 500-500 एकड़ में औद्योगिक सिटी बसाने की इच्छा जाहिर की थी। इन दोनाें शहर में एक ही परिसर में घर, स्कूल, अस्पताल, मार्केट और औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों सिटी बसाने पर प्राधिकरण ने दोनों देश के दूतावास को उद्यमियों की सूची भेज दी है। इसमें यीडा की ओर से कहा गया है कि इन उद्यमियों की ओर से जो प्रस्ताव दिए गए थे, उनके अनुसार बात की जाए। जिससे एमओयू के अनुसार दोनों सिटी के लिए जमीन अलॉट की जा सके। जापान और कोरिया के दूतावासों के अधिकारी इसमें काम कर रहे हैं। जल्द ही दोनों देशों के उद्यमी आएंगे और जापानी और कोरिया सिटी विकसित करने के लिए दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें