ग्रेटर नोएडा। शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दंत उपचार से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी गई। पहले दिन सिंगल डेंचर डे का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मरीजों को नकली दांत लगाए गए। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उपचार किया, जिससे एक ओर मरीजों को लाभ मिला। दूसरे दिन डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव ने प्टेरीगॉइड एवं जाइगोमैटिक इम्प्लांट्स पर व्याख्यान दिया। तीसरे दिन डॉ. सुबोध एस. नाटू की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. राशि, डीन डॉ. हेमंत साहनी के आदि मौजूद रहे। ब्यूरो