फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों को मेल आईडी पर भेजी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को मेल आईडी पर भेजी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

चार लाख छात्रों व शिक्षकों की मेल आईडी भेजने की तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव और नई पॉलिसी के बारे में छात्र जान सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए हर बदलाव की जानकारी ईमेल आईडी के माध्यम से छात्रों को न्यूज लेटर के प्रारूप में भेजी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कॉलेज से छात्रों व शिक्षकों की मेल आईडी मांगी गई है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन छात्रों को इसके बारे में पता ही नहीं चल पाता है। जबकि सरकार की तरफ से उच्च शिक्षा विभाग में किए गए कार्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

मेरठ व सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि मेरठ व सहारनपुर मंडल के 850 से ज्यादा कॉलेजों में पढ़ने वाले चार लाख से ज्यादा छात्रों व उनके शिक्षकों की मेल आईडी शासन को भेजी जाएगी। इसके लिए सभी सरकारी और निजी कॉलेज को पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें